भाजपाइयों ने बाढ़ पीडि़तों के लिए सहायता राशि एकत्रित की

bjp khandwaखंडवा। प्रदेश में बाढ़ प्रभावितों की सहायता के लिए भाजपा के सभी 56 संगठनात्मक जिलों जिला अध्यक्ष, जनप्रतिनिधि एवं कार्यकर्ताओं से तत्काल धन, कपड़ा, बर्तन आदि जिला एवं प्रमुख स्थानों पर एकत्र कर प्रभावितों की सहायता एकत्रित की।

प्रभारी सुनील जैन ने बताया कि खंडवा में भी भाजपा नगर मंडल द्वारा जिलाध्यक्ष हरीश कोटवाले व विधायक देवेन्द्र वर्मा के नेतृत्व में रविवार को बांबे बाजार में पार्टी के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता बाढ़ पीडि़तों की सहायता के लिए द्वार-द्वार पहुंचे और लोगों से सहायता राशि देने का आव्हान किया। जिले को पांच लाख रूपए की सहायता राशि एकत्रित करने का लक्ष्य दिया गया था जो शीघ्र ही पूर्ण हो जाएगा। रविवार को जिलाध्यक्ष हरीश कोटवाले, विधायक देवेन्द्र वर्मा, महामंत्री दिनेश पालीवाल, सुनील जैन, धर्मेन्द्र बजाज, गेहीराम सीतलानी, प्रवीण पांडे, आशीष चटकेले, अनिल भगत, जीवन डिंडोरे, गब्बर वर्मा, चंद्रेश पचौरी, नंदन करोड़ी, विभु शर्मा, प्रमोद तिवारी, हनी छाबड़ा, तपन डोंगरे, सिद्धार्थ जायसवाल, सुधांशु जैन, आशीष राजपूत, आशीष तिवारी, तेजेन्द्र बाथम, शिवराज मेहता, अमन जायसवाल सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं ने शहर के बाजारों में घूमकर सहायता राशि एकत्रित की।