खंडवा में विवाद के बाद पिता की हत्या कर पुत्र ने भी दे दी जान

khandwa_police_2016819खंडवा। ग्राम भीलखेड़ी में पारिवारिक विवाद में मानसिक संतुलन खो चुके पुत्र ने पिता की बेरहमी से हत्या कर दी। इसके बाद स्वयं ने कीटनाशक पीकर जान दे दी। युवक की मां व पत्नी रक्षाबंधन के लिए मायके गई हुई थीं। पिपलौद थाना पुलिस ने मामला जांच में लिया है।
प्राप्त जानकारी अनुसार अशोक पिता छापू गुर्जर (50) को दोपहर में पुत्र योगेश उर्फ योगेंद्र (30) के साथ विवाद हो गया था। योगेश मानसिक रोगी है और उसका अकोला में उपचार चल रहा था। विवाद के दौरान पुत्र ने अपने पिता को पलंग पर पटक दिया।
इसके बाद उसने कुल्हाड़ी से पिता के सिर पर तीन वार किए। इससे मौके पर ही अशोक ने दम तोड़ दिया था। इससे घबराए पुत्र ने घर में रखा कीटनाशक पी लिया। बताया जाता है कि करीब 300 एमएल कीटनाशक उसने पी लिया था। इस दौरान शोर सुनकर बुआ रमाबाई ने र देखा तो योगेश जमीन पर पड़ा तड़प रहा था। सूचना पर डॉयल 100 पुलिस घटना पर पहुंची। युवक को जिला अस्पताल लाते समय रास्ते में दम तोड़ दिया।