रोज एक डिग्री बढ़ रहा तापमान, 42 के पार हुआ; तेज होगी गर्मी

खंडवा- अप्रैल का अाखिरी पखवाड़े में गर्मी असर दिखाने लगी है। पिछले दो दिन में ही दिन का तापमान 2 डिग्री सेल्सियस बढ़ गया। 24 घंटे में दिन के तापमान में एक डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी हुई। बुधवार को दिन का तापमान 42.5 और रात का तापमान 23 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मंगलवार को दिन का तापमान 41.5 और रात का तापमान 23.4 डिग्री सेल्सियस रहा था। हालांकि पिछले चार दिन से रात के तापमान में आंशिक घट-बढ़ ही हो रही है।

गर्मी के तेवर ऐसे हैं कि सुबह 11 बजे के बाद से ही तेज धूप पसीना छुड़ा रही है। शाम ढलने के बाद ही लोग राहत महसूस कर रहे हैं। दिन में धूप से बचने के लिए लोग टोपी, गमछा, स्कार्फ का सहारा ले रहे हैं। दिन भर तपिश के बाद रात में ठंडी हवा चलने पर ही लोग सुकून पा रहे हैं।