विज्ञान व योग का त्रिवेणी संगम

खंडवा | श्रीमद भागवत कथा के सत्संग में ऐसा संयोग पहली बार बना है जिसमें आध्यात्मम, विज्ञान और योग का त्रिवेणी संगम हुआ है। सात दिन तक स्टेडियम ग्राउंड पर व्यास पीठ से इस संगम का श्रवण करेंगे। गुरुवार को मुख्यालय पर भागवत ज्ञान यज्ञ के प्रथम दिवस वृदावन से पधारी पूज्य कृष्णा प्रिया दीदी ने व्यास पीठ से यह बात कही। 
उन्होंने कहा आध्यात्म से ईश्वर का सानिध्य मिलता है। विज्ञान से जीवन आसान और योग से शरीर स्वस्थ रहता है। कथा श्रवण से मन में सद् विचारों का जन्म और ज्ञान का विकास होता है। आध्यत्म भीतर का और विज्ञान बहार का यंत्र है। धर्म एकता और सद्भाव का नाम है। धर्म कभी गलत नहीं हो सकता, गलती हमेशा अनुयायियों से होती है। इस अवसर पर धुनी वाले दादाजी के भक्त छोटे सरकार दयालु महाराज, स्कूल शिक्षा मंत्री विजय शाह, पर्यटन निगम के सदस्य राजेश डोंगरे, मुख्य यजमान संतोष प्रताप सिंह गिन्नारे, कपूरचंद कुमरावत, सपत्नी उपस्थित थे। सात दिनी भागवत ज्ञान यज्ञ का शुभारंभ शोभा व कलशयात्रा से हुआ। यात्रा माताजी प्रांगण से प्रारंभ होकर मुख्य मार्ग, भैरव चौक से स्टेडिय ग्राउंड पहुंची। यहां शिक्षा मंत्री विजय शाह, नप अध्यक्ष पुष्पा पटेल, समिति के कमल खंडेलवाल, विजय मंत्री, रामनिवास पटेल, शिवनारायण सिंह चौहान, गोंविद पांडे, संतोष जैन, दीपक शर्मा, राजेंद्र विश्वकर्मा, कैलाश शामनाणी व अन्य ने कथा वाचक कृष्णा प्रिया दीदी की आगवानी पुष्प वर्षा से की।
कथा प्रांरभ होने के पूर्व मंत्री शाह ने मंच से कहा संतों के सानिध्य से मानव जीवन को मोक्ष प्राप्त होता है। शिक्षा, विज्ञान और योग के प्रति जागरूकता से हम जीवन को आसान बनाने का प्रयास कर रहे हैं। 26 से 31 अक्टूबर तक विद्यार्थियांे और क्षेत्रवासियों के लिए कथा स्थल के समीप ही स्वास्थ्य, योग, कला, सांस्कृतिक आयोजन होंगे। इसका लाभ आप लोग अवश्य उठाएं।
दादाजी आश्रम में छोटे सरकार का मंत्री विजय शाह व समर्थकों ने स्वागत किया।