भाजयुमो जिला कार्यकारिणी का गठन

खंडवा. चार महीने बाद भाजयुमो की जिला कार्यकारिणी का बुधवार को गठन हो ही गया। नगराध्यक्ष के पद पर विधायक देवेंद्र वर्मा के करीबी मोर्चे के नगर महामंत्री रितेश कपूर को बनाया गया। जिला महामंत्री रोहित मिश्रा एवं सागर आरतानी को बनाया गया। इसके साथ ही चार महीने से पार्टी के भीतर चल रही उठापटक पर भी विराम लग गया। गौरतलब है नौ महीने की लंबी खींचतान के बाद 22 जून को श्यामसिंह मौर्य को भाजयुमो का जिलाध्यक्ष बनाया गया।

मंडल अध्यक्ष
रितेश कपूर खंडवा नगर, मदन तिरोले खंडवा ग्रामीण, जयपालसिंह चौहान छैगांवमाखन,सत्येंद्रसिंह चौहान पंधाना, अर्जुन पटेल सिंगोट, अनिल छापरे हरसूद, जयराम रोशनी, शुभम तिवारी खालवा, सौरभ विश्नोई पुनासा, मुकेश सांवनेर मूंदी, महेश मीणा किल्लौद बने।
जिला उपाध्यक्ष स्कूल शिक्षा मंत्री विजय शाह के बेटे दिव्यदित्य शाह, बालकृष्ण करोड़ी, रोहित परचानी, शशांक गुप्ता, पुनीत चौरसिया, कृष्णपाल रजावत, नीलेश राठौर को बनाया गया। वही जिला मंत्री अश्विनी साहू, पलाश पाबरा, अमन जायसवाल, अनूप पटेल, प्रियांशु चौरे, भावेश नागड़ा, लोकेश अरझरे, जिला मीडिया प्रभारी अखिलेश बरोले एवं सह-मीडिया प्रभारी राहुल मिश्रा व जिला प्रचार मंत्री पराग दुबे को बनाया गया।