प्रभातफेरी का पुष्पवर्षा से स्वागत

खंडवा | श्री गुरुनानक देवजी के 549वें प्रकाश उत्सव में तीसरे दिन गुरुवार को प्रभातफेरी आनंद नगर पहुंची। यहां क्षेत्र के लोगों ने पुष्प वर्षा से स्वागत किया। 
प्रभातफेरी श्री गुरुसिंघ सभा से निकल स्टेशन रोड, बड़ाबम, दीनदयालपुरम, रेलवे कॉलोनी होते हुए गुरुद्वारा श्री कलगीधर साहेब पहुंची। यहां हजूरी रागी जत्था के ज्ञानी ईश्वरसिंह, जवाहर सिंह ने कीर्तन किया। इसके पश्चात ज्ञानी जसवीर सिंह राणा ने श्री गुरुनानक देवजी के जीवन पर प्रकाश डाला। वहीं ज्ञानी करतार सिंह जत्था कलगीधर साहेब ने कीर्तन किया। इस अवसर पर जगजीतसिंह चावला, प्रोफेसर रविंदर सलूजा, गुरजीत सिंह चावला, मंगलसिंह भाटिया, डॉ.गुरमीतसिंह छाबड़ा, अजीतसिंह उबेजा, कुलजीत सिंह भाटिया, इंद्रमोहन साहनी, जोगेंद्र सिंह कुकरेजा, कृपाल सिंह बेदी, महेंद्र चावला सहित अन्य लोगों ने स्वागत किया। गुरु सिंघ सभा के अध्यक्ष कमलजीतसिंह सलूजा एवं सरदार रणवीरसिंह चावला ने संगत का आभार माना।