जल अभिषेक यात्रा-महाआरती भंडारा

 खंडवा देवझिरीसे निकली जल अभिषेक यात्रा मंगलवार शाम खंडवा आई। इंदौर नाका से महादेवगढ़ तक यह यात्रा डेढ़ घंटे में पहुंची। इसमें शामिल युवा ढोल-ताशों पर नाचते रहे। जगह-जगह लोगों ने यात्रा का स्वागत किया। यात्रा पूज्य गुरुदेव राजेश गुरु त्यागी संस्थापक सुंदर धाम आश्रम उज्जैन एवं मोनी बाबा, पंडित रितेश गुरु प्रदेश मंत्री हिंदू महासभा के मार्गदर्शन में निकली। इसमें जिला बदर अमित जैन भी अवधी खत्म होने पर इसमें शामिल हुआ। लोगों ने अमित का स्वागत किया।
भोजा खेड़ी के मुकेश तंवर ने मनौती पूरी होने पर यह यात्रा निकाली थी। साधु-संतों के साथ देवझिरी का पवित्र जल भरकर महादेव गढ़ में भोलेनाथ का जलाभिषेक किया। यात्रा मंगलवार को सुबह 7 बजे देवझिरी से प्रारंभ हुई। रात्रि 8 बजे महादेवगढ़ अाई। यात्रा का महादेव गढ़ भक्त मंडल एवं अखिल भारतीय रुद्राक्ष महासभा प्रदेश अध्यक्ष अशोक पालीवाल, अतुल अग्रवाल, मोहन पालीवाल, राजू अग्रवाल, विनोद अग्रवाल, पंडित शैलेंद्र पांडे, पिंटू दरबार, माधव झा, आशीष गुप्ता, माधव शाण्डिल्य ने स्वागत किया। इसी प्रकार मातृ शक्ति की शारदा शर्मा, अलका बिसेन, मोना ठाकरे, रेखा वर्मा, कृष्णा प्रजापति द्वारा यात्रा का स्वागत किया गया। यात्रा के पश्चात आरती की गई। आरती के बाद विशाल भंडारे में शहर के सैकड़ों लोग शामिल हुए।