निमाड़खेड़ी के पास ग्राम खेड़ी बुजुर्ग में महिला की चोटी कटी, जिले का पहला मामला

खंडवा। प्रदेश में कई जगहों पर महिलाओं की चोटी कटने की घटना के बाद खंडवा के एक गांव में भी इसी तरह का एक मामला सामने आया है। महिला का कहना है कि शुक्रवार-शनिवार दरमियानी रात उसके साथ चोटी काटने की घटना घटी। हालाँकि उसे इस बात का तत्काल पता नहीं चल पाया। ूसभ जब वह छाड़ू लगा रही थी तभी उसने बालों का गुच्छा देखा तब उसे इसकी जानकारी हुई की वास्तव में उसकी चोटी कट चुकी है।

इस घटना की जानकारी थाना धनागांव को दी गई तो थाना प्रभारी सीएल सालदे खुद घटना स्थल पर पहुंचे और बाद में डॉयल 100 भी पहुंची। थाना प्रभारी ने इस घटन से आला अधिकारीयों को अवगत कराया। बताया जाता है की महिला का नाम विद्या बाई है जिसकी उम्र करीब 40 वर्ष है। उसका घर गाँव के छोर पर स्थित है और वह पैर से लकवाग्रस्त भी है।