जोगीबेड़ा में मामूली विवाद में हत्या, 4 गिरफ़्तार

खंडवा। हरसूद थाना क्षेत्र के जोगीबेड़ा में मामूली बात पर एक युवक की हत्या कर दी। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार 20 नवम्बर सोमवार को जोगीबेड़ा निवासी सवर सिंह पिता बोदर सिंह(45) दुकान जा रहा तभी चलते वक्त पिंटू को धक्का लग गया था। इस बात को लेकर दोनों में कहासुनी और गाली गलौच हो गई। इस बात को पिंटू ने अपने अन्य साथियों को लेकर सवर सिंह को लाठियों से पीट डाला। उसे गंभीर हालात में जिला अस्पताल भर्ती कराया गया। वहां से उसे इंदौर रेफर किया गया। जहाँ उपचार दौरान सवर सिंह की मौत हो गई। पुलिस ने हत्या का प्रकरण दर्ज कर पिंटू, सुरेन्द्र, जितेंद्र और संगीता को गिरफ्तार कर लिया।