मध्यप्रदेश सरकार ने घोषित की साल 2017 की छुट्टियां

भोपाल। मध्यप्रदेश शासन ने वर्ष 2017 के लिए सामान्य छुट्टियां घोषित की हैं। इसी के साथ सार्वजनिक अवकाश के दिन और ऐच्छिक छुट्टियां भी घोषित की गई हैं। महावीर जयंती 9 अप्रैल और मोहर्रम एक अक्टूबर के दिन रविवार होने के कारण अलग से छुट्टी घोषित नहीं की गई है।

सामान्य छुट्टियों में 26 जनवरी गणतंत्र दिवस, 10 फरवरी संत रविदास जयंती, 24 फरवरी महाशिवरात्रि, 13 मार्च होली, 29 मार्च गुड़ीपड़वा/चेती चांद, 5 अप्रैल रामनवमी, 14 अप्रैल डॉ. अम्बेडकर जयंती/वैशाखी/ गुड फ्रायडे, 29 अप्रैल परशुराम जयंती, 10 मई बुद्ध पूर्णिमा, 26 जून ईद-उल-फितर, 7 अगस्त रक्षा-बंधन, 15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस/जन्माष्टमी, 2 सितम्बर ईदुज्जुहा, 30 सितम्बर दशहरा (विजयादशमी), 2 अक्टूबर गांधी जयंती, 5 अक्टूबर महर्षि वाल्मीकी जयंती, 19 अक्टूबर दीपावली, 4 नवम्बर गुरु नानक जयंती, 2 दिसम्बर मिलाद-उन-नबी और 25 दिसम्बर क्रिसमस को मध्यप्रदेश के सभी शासकीय कार्यालय तथा संस्था में अवकाश रहेगा।

सार्वजनिक अवकाश

26 जनवरी गणतंत्र दिवस, 13 मार्च होली, एक अप्रैल बैंकों की वार्षिक लेखाबंदी, 5 अप्रैल रामनवमी, 14 अप्रैल पुण्य शुक्रवार-गुड फ्रायडे, 10 मई बुद्ध पूर्णिमा, 26 जून ईद-उल-फितर, 7 अगस्त रक्षा-बंधन, 15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस/जन्माष्टमी, 2 सितम्बर ईदुज्जुहा, 30 सितम्बर दशहरा (विजयादशमी), 2 अक्टूबर गांधी जयंती, 19 अक्टूबर दीपावली, 4 नवम्बर गुरु नानक जयंती, 2 दिसम्बर मिलाद-उन-नबी और 25 दिसम्बर क्रिसमस सार्वजनिक अवकाश के दिन घोषित किए गए हैं।

ऐच्छिक छुट्टियां

राज्य शासन ने 5 जनवरी गुरु गोविंद सिंह जी का जन्म-दिवस, 6 जनवरी महर्षि गुरु गोकुलदास जी महाराज का जन्म-दिवस, 14 जनवरी मकर संक्रांति/पोंगल, 18 जनवरी डॉ. सैयदना साहब का जन्म-दिवस, 21 जनवरी हेमू कालानी का शहीदी दिवस, एक फरवरी बसंत पंचमी, 2 फरवरी देवनारायण जयंती, 3 फरवरी नर्मदा जयंती, 10 फरवरी स्वामी रामचरणजी महाराज का जन्म-दिवस, 21 फरवरी महर्षि दयानंद सरस्वती का जन्म-दिवस, 24 फरवरी शबरी जयंती, 14 मार्च भाईदूज, 20 मार्च वीरांगना अवंतीबाई का बलिदान दिवस, 24 मार्च भक्त माता कर्मा जयंती, एक अप्रैल निषादराज जयंती, 10 अप्रैल हाटकेश्वर जयंती, 11 अप्रैल महात्मा ज्योतिबा फुले जयंती।

14 अप्रैल विशु, 22 अप्रैल वल्लभाचार्य जयंती, 28 अप्रैल छत्रपति शिवाजी जयंती, 29 अप्रैल अक्षय तृतीया, 12 मई शब-ए-बारात, 3 जून महेश जयंती, 7 जून बड़ा महादेव पूजन, 9 जून बिरसा मुण्डा का शहीदी दिवस/कबीर जयंती, 23 जून जमात-उल-विदा, 24 जून वीरांगना दुर्गावती का बलिदान दिवस, 28 जुलाई नाग पंचमी, 17 अगस्त पारसी नववर्ष दिवस, 25 अगस्त गणेश चतुर्थी, 28 अगस्त नवाखाई, एक सितम्बर ईद-उल-अदहा (ईदुज्जुहा के ठीक पहले का दिन), 2 सितम्बर डोल ग्यारस, 4 सितम्बर ओणम, 5 सितम्बर अनंत चतुर्दशी, 9 सितम्बर गदीर-ए-खुम, 18 सितम्बर राजा शंकर शाह तथा रघुनाथ शाह का बलिदान दिवस, 19 सितम्बर प्राणनाथ जयंती/सर्व पितृ मोक्ष अमावस्या।

21 सितम्बर अग्रसेन जयंती, 28 सितम्बर महाअष्टमी, 29 सितम्बर महानवमी, 30 सितम्बर योम-ए-अशुरा, 5 अक्टूबर महाराज अजमीढ़ देव जयंती/टेकचंदजी महाराज का समाधि उत्सव, 18 अक्टूबर दीपावली (दक्षिण भारतीय), 20 अक्टूबर दीपावली का दूसरा दिन, 21 अक्टूबर भाईदूज, 27 अक्टूबर भगवान सहस्रबाहु जयंती, 31 अक्टूबर नामदेव जयंती, 15 नवम्बर बिरसा मुण्डा जयंती, 22 नवम्बर झलकारी जयंती, 24 नवम्बर गुरु तेग बहादुर का शहीदी दिवस, 25 नवम्बर संत श्री जिनतरण तारण जयंती और 18 दिसम्बर गुरू घासीदास जयंती को ऐच्छिक अवकाश का दिन घोषित किया है। प्रत्येक शासकीय कर्मचारी को इन 53 ऐच्छिक छुट्टियों में से उनकी इच्छानुसार 3 दिन की छुट्टियां दी जाएंगी।

एक जनवरी नववर्ष दिवस, 12 मार्च होलिका दहन, 9 अप्रैल हजरत अली का जन्म-दिवस, 23 अप्रैल सेन जयंती, 30 अप्रैल शंकराचार्य जयंती, 28 मई छत्रसाल जयंती/महाराणा प्रताप जयंती, 25 जून रथ-यात्रा/ईद-उल-फितर (के ठीक पहले का दिन), 9 जुलाई गुरु पूर्णिमा, 30 जुलाई गोस्वामी तुलसीदास जयंती, 13 अगस्त दुर्गादास राठौर जयंती/बलराम जयंती, 17 सितम्बर विश्वकर्मा जयंती, 8 अक्टूबर करवा चौथ पर्व, 3 दिसम्बर दत्तात्रय जयंती और 31 दिसम्बर बालीनाथ जी बैरवा जयंती को रविवार होने के कारण इन्हें ऐच्छिक अवकाश की सूची में शामिल नहीं किया गया है।