भगवान श्रीराम तम्बू में..शीर्ष नेता कुर्सीयों की शोभा

खंडवा। भगवान श्रीराम तम्बू में बैठे है…राजनैतिक पार्टीयां रोटी सेंक रही है….संस्कृति,धर्म पर पाश्चात्य संस्कृति हावी है…यह बात जगद्गुरू शंकराचार्य निश्चलानंद महाराज जी ने खंडवा मेें व्यक्त किए। उन्होने कहा कि भाजपा ने श्री राम मंदिर निर्माण का कोई संकल्प नहीं लिया है। कांग्रेस और भाजपा आज भी राम जी को लेकर राजनीति कर रही है। पवित्र नदियों की हालत देखकर कष्ट होता है। इससे शासन तंत्र को कोई फर्क नहीं पड़ता। माँ नर्मदा सहित अन्य नदियों की निर्मलता, अविरलता बनी रहे ऐसे प्रयास किए जाने चाहिए। जो कि हम सभी का कर्तव्य है।
खंडवा पहुंचने पर जगद्गुरू शंकराचार्य निश्चलानंद महाराज जी का स्वागत किया गया। उन्होने कहा कि करोड़ों भारतीयों के मन में वास करने वाले भगवान श्री राम आज अयोध्या में तम्बू में विराजमान है। इससे बड़े दुर्भाग्य की बात और क्या हो सकती है। मंदिर का भव्य निर्माण होना चाहिए। सुप्रीम कोर्ट के निर्णय का भी इंतजार है। आज देश में गौ माता के आस्तित्व पर ही संकट है। यदि धर्म गुरू नकली होगे तो धर्म नष्ट हो जाएगा। आज हालात यह है कि हर राजनैतिक पार्टी ने अपना धर्म गुरू बना लिए है। आज के कलयुग में सनातन धर्म मूल्यों को अपनाएं और नव पीढ़ी को भी बीजा रोपण करें ताकि सनातन धर्म की ध्वजा लहराते रहे।