खंडवा में ब्रह्माकुमारी संस्थान का आयोजन, दिव्य गुणों से जीवन श्रेष्ठ बनाने का संदेश

खंडवा में ब्रह्माकुमारी संस्थान का आयोजन, दिव्य गुणों से जीवन श्रेष्ठ बनाने का संदेश

खंडवा में ब्रह्माकुमारी संस्थान का आयोजन, दिव्य गुणों से जीवन श्रेष्ठ बनाने का संदेश

खंडवा। प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय की ओर से आनंद नगर स्थित भाग्योदय भवन में नगर के वरिष्ठ नागरिकों के लिए ‘डेटा से दिव्यता तक’ विषय पर आध्यात्मिक कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में जीवन में आध्यात्मिक मूल्यों, आत्मा-परमात्मा के संबंध और राजयोग ध्यान के महत्व पर मार्गदर्शन दिया गया।

कार्यक्रम में मधुबन से आए स्पार्क विंग के नेशनल कोऑर्डिनेटर ब्रह्माकुमार श्रीकांत भाई और हेडक्वार्टर कोऑर्डिनेटर ब्रह्माकुमार संजय भाई विशेष रूप से उपस्थित रहे।

ब्रह्माकुमार संजय भाई ने आत्मा, परमात्मा और ‘डेटा से दिव्यता तक’ की आध्यात्मिक यात्रा को सरल शब्दों में समझाते हुए कहा कि परमात्मा से जुड़कर व्यक्ति अपने जीवन में श्रेष्ठ संस्कारों और दिव्य गुणों का विकास कर सकता है। उन्होंने कहा कि आध्यात्मिक चेतना से जीवन में शांति, सकारात्मकता और श्रेष्ठ विचारों का संचार होता है।

ब्रह्माकुमार श्रीकांत भाई ने वरिष्ठ नागरिकों को राजयोग ध्यान का अभ्यास कराया। ध्यान के दौरान उपस्थित लोगों ने शांति और आध्यात्मिक ऊर्जा का अनुभव किया।

कार्यक्रम में शक्ति दीदी ने अतिथियों और वरिष्ठ नागरिकों का स्वागत करते हुए कहा कि आत्मिक मूल्यों को अपनाकर परमात्मा से जुड़ने पर व्यक्ति जीवन में दिव्यता, शांति और सच्चे सुख का अनुभव कर सकता है।

इस अवसर पर विधायक कंचन तनवे, जिला पंचायत अध्यक्ष पिंकी सुदेश वानखेड़े, मूंदी के पूर्व नगर अध्यक्ष संतोष राठौर, सिंधी समाज अध्यक्ष मीठाराम पंजवानी सहित प्रवीण शर्मा और हरीश कोटवाले उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन ब्रह्माकुमारी संतोष बहन ने किया। अंत में डॉ. अर्पिता ने आभार व्यक्त किया।