बुरहानपुर(डिजिटल डेस्क)। जिला कांग्रेस कमेटी बुरहानपुर (शहर) द्वारा स्थानीय राजस्थानी भवन में SIR (Special Intensive Revision) प्रक्रिया को लेकर प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें शहर के सभी कांग्रेस के BLA एवं BLA-2 बड़ी संख्या में उपस्थित हुए। कार्यक्रम का उद्देश्य कार्यकर्ताओं को मतदाता सूची पुनरीक्षण प्रक्रिया की संपूर्ण जानकारी देना और SIR कार्यप्रणाली को ज़मीनी स्तर तक मजबूत करना था।
इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में भोपाल से आईं प्रदेश सह-प्रभारी आरिफ़ा खान एवं जिला प्रभारी भूपेंद्र मंडलोई ने सभी BLA और BLA-2 को विस्तृत प्रशिक्षण प्रदान किया। उन्होंने बताया कि हर BLA का स्पष्ट अधिकार क्या है, SIR प्रक्रिया को किस तकनीकी और कार्यात्मक तरीके से समझना है, और क्षेत्र में किए जाने वाले कार्यों की चरणबद्ध जिम्मेदारी क्या-क्या होती है।
साथ ही उन्होंने यह भी स्पष्ट कहा कि— “यदि कोई BLO अपनी जिम्मेदारी निभाने में लापरवाही करता है, तो उसकी शिकायत करना आपका अधिकार ही नहीं, बल्कि लोकतांत्रिक प्रक्रिया की मजबूती के लिए आवश्यक कदम है।”
इस अवसर पर जिला कांग्रेस अध्यक्ष रिंकू टॉक ने सभी कार्यकर्ताओं का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि SIR प्रक्रिया का लक्ष्य है— प्रत्येक पात्र नागरिक का नाम मतदाता सूची में दर्ज हो और किसी भी नागरिक का अधिकार छूटे नहीं। उन्होंने जोर देकर कहा कि कांग्रेस संगठन बूथ स्तर पर मजबूती से काम कर रहा है और कार्यकर्ता लोकतंत्र की रीढ़ हैं।

उन्होंने कहा कि पार्टी कार्यकर्ताओं का जागरूक और प्रशिक्षित होना 2025-26 की चुनावी प्रक्रिया के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है और यह आयोजन उसी दिशा में एक सार्थक पहल है।
कार्यक्रम में उपस्थित रहे प्रमुख नेता एवं पदाधिकारी
जिलाध्यक्ष रिंकू टॉक, पूर्व विधायक हमीद काज़ी,पूर्व विधायक ठाकुर सुरेंद्र सिंह, निगम अध्यक्ष अनिता अमर यादव, इंद्रसेन देशमुख, सलीम कोटनवाला, संजय चौकसे पार्षद साथी,फ़हीम हाशमी, हमीद डाइमंड, आसिफ खान, विनोद मोरे,आरिफ खान ज़ाहिर अब्बास मुज्जु मीर शाहिद बंदा,हफ़ीज़ मंसूरी, सरिता भगत, मीनाक्षी महाजन, तसलीम मर्चेंट,मुन्ना यादव, मुन्ना पहेलवान शेख आरिफ, असग़र चौधरी, आशीष भगत, साबिर खान, खलील सलामत, अरुण महाराज, साज़िद अंसारी, असलम खान, शहज़ाद नूर, मोहम्मद मर्चेंट,अमज़द खान रियाज़ अंसारी, डॉ फ़िरोज़, शैली कीर, जिया अंसारी, प्रमोद जैन डॉ इमरान, साज़ीद अंसारी असलम खान अरुण महाराज अभय चौधरी भास्कर महाजन हेमन्त पाटिल मुकेश महाजन सहित बड़ी संख्या में कांग्रेसजन उपस्थित रहे।

