ओंकारेश्वर में बन रहे अद्वैत लोक की लागत में इजाफा:मोहन कैबिनेट ने 2424 करोड़ मंजूर किए, मांधाता में सिविल कोर्ट खुलेगा

ओंकारेश्वर में बन रहे अद्वैत लोक की लागत में इजाफा:मोहन कैबिनेट ने 2424 करोड़ मंजूर किए, मांधाता में सिविल कोर्ट खुलेगा

ओंकारेश्वर में बन रहे अद्वैत लोक की लागत में इजाफा:मोहन कैबिनेट ने 2424 करोड़ मंजूर किए, मांधाता में सिविल कोर्ट खुलेगा

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में सोमवार को मंत्रालय में हुई मंत्रि-परिषद की बैठक में कई अहम फैसले लिए गए। सबसे बड़ा निर्णय ओंकारेश्वर में आचार्य शंकर संग्रहालय और अद्वैत लोक के निर्माण की पुनरीक्षित लागत को मंजूरी देना रहा। अब यह विशाल परियोजना 2424 करोड़ 369 लाख रुपये की लागत से तैयार होगी।

कैबिनेट ने एकात्म धाम परियोजना के तहत हो रहे निर्माण कार्यों के लिए सूचकांक में छूट भी प्रदान की। इससे निर्माण तेज़ी से और नियंत्रित लागत में पूरा हो सकेगा।ओंकारेश्वर में शंकर संग्रहालय, अद्वैत लोक, अंतरराष्ट्रीय वेदांत संस्थान और अद्वैत निलयम जैसे कई प्रमुख स्ट्रक्चर तैयार किए जा रहे हैं, जिनकी जिम्मेदारी एमपीटीसी को दी गई है।

टेंडर जारी, लागत बढ़ने के बाद संशोधन

जून 2025 में इस परियोजना की मूल लागत 2195 करोड़ 54 लाख रुपये स्वीकृत हुई थी, लेकिन बढ़ती लागत के चलते इसे संशोधित करना पड़ा। अब 2424 करोड़ 369 लाख रुपये की स्वीकृति दे दी गई है।हालांकि निर्माण के टेंडर जारी हो चुके हैं, लेकिन वर्क ऑर्डर न मिलने के कारण काम शुरू नहीं हो पाया है।

मांधाता में बनेगा कोर्ट

कैबिनेट ने खंडवा जिले की मांधाता तहसील में व्यवहार न्यायाधीश (कनिष्ठ खंड) न्यायालय खोलने को भी मंजूरी दी। इससे स्थानीय लोगों को खंडवा शहर तक जाने की जरूरत नहीं पड़ेगी और छोटे–मोटे मामलों का निपटारा स्थानीय स्तर पर ही हो सकेगा।

न्यायालय संचालन के लिए एक न्यायाधीश और तृतीय–चतुर्थ श्रेणी के 6 पदों सहित कुल 7 नए पद स्वीकृत किए गए हैं। इसके चलते सरकार पर प्रतिवर्ष 52 लाख 76 हजार रुपए का खर्च आएगा।यह निर्णय मांधाता तहसील के निवासियों के लिए बड़ी राहत लाएगा, क्योंकि न्याय अब उनके और करीब होगा।