खंडवा(नंदनी पाल)। हमारी परंपराओं का पालन करते हुए अपने विचारों से द्वारा सृजन करने वाला ही युवा है। युवा वह जो खुली आंखों सपने देखें। आज की युवा पीढ़ी सबसे ज्यादा जाग्रत भी है और दिग्भ्रमित भी। इस तरह के उत्सव, कला साहित्य, संगीत दृश्य कलाएं उन्हें सही दिशा में प्रेरित करती है।
गर्ल्स कॉलेज में आयोजित जिला स्तरीय युवा उत्सव के शुभारंभ में प्राचार्य डॉ. प्रतापराव कदम ने यह बात कही। जिला स्तरीय युवा उत्सव की संयोजक प्रो. आरती दुबे ने कहा कि जिले के चार महाविद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने एकल गायन सुगम, एकल गायन पाश्चात्य, एकल वादन, समूह गायन (भारतीय एवं पाश्चात्य), एकल नृत्य शास्त्रीय, समूह नृत्य, माइन, स्किट, एकांकी इंस्टालेशन आदि विधाओं में अपने प्रतिभाओं का प्रदर्शन किया।
इसमें एकल गायन सुगम में प्रथम स्थान गर्ल्स कॉलेज, द्वितीय स्थान एसएन कॉलेज ने प्राप्त किया। स्पर्धाओं में निर्णायक डॉ. सोनिया सिंह, वर्षा मिश्रा, विजय सोनी, अंजली शिंदे रहीं।
