मंत्री डॉ. विजय शाह 15 जुलाई को विकास कार्यों का करेंगे लोकार्पण एवं भूमिपूजन

मंत्री डॉ. विजय शाह 15 जुलाई को विकास कार्यों का करेंगे लोकार्पण एवं भूमिपूजन

मंत्री डॉ. विजय शाह 15 जुलाई को विकास कार्यों का करेंगे लोकार्पण एवं भूमिपूजन

खंडवा। प्रदेश सरकार की जनजातीय कार्य विभाग के मंत्री डॉ. कुंवर विजय शाह 15 जुलाई को छैगांवमाखन, फेफरी सरकार एवं खंडवा में विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण एवं भूमिपूजन कर शुभारंभ करेंगे।

निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार मंत्री डॉ. विजय शाह 15 जुलाई को प्रातः 10 बजे खंडवा से फेफरी सरकार के लिये प्रस्थान करेंगे तथा प्रातः 11.30 बजे फेफरी सरकार में शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के नवीन भवन का लोकार्पण कर विधानसभा स्तरीय महिला सम्मेलन में शामिल होंगे।

मंत्री डॉ. शाह दोपहर 1:30 बजे फैफरी सरकार से खंडवा के लिए प्रस्थान कर दोपहर 3.30 बजे नगर निगम खंडवा अंतर्गत मुख्यमंत्री अधोसंरचना मद से रामेश्वर कुण्ड एवं पदमकुण्ड सहित विभिन्न विकास कार्यो के भूमिपूजन एवं लोकापर्ण कार्यक्रम में शामिल होंगे।

इसके बाद मंत्री डॉ. विजय शाह दोपहर 4:30 बजे खंडवा से प्रस्थान कर शाम 5.15 बजे छैगांवमाखन पहुंचेंगे, तथा वहां जनजातीय कार्य विभाग द्वारा निर्मित सीनियर जनजातीय बालक छात्रावास भवन का लोकापर्ण करेंगे। इसके बाद मंत्री डॉ. शाह सांय 6.30 बजे छैगांवमाखन से खंडवा के लिए प्रस्थान करेंगे।