खंडवा के प्रस्तावित बायपास को मिलेगी रफ्तार, कलेक्टर ने जमीन अधिग्रहण प्रक्रिया तेज करने को कहा

खंडवा के प्रस्तावित बायपास को मिलेगी रफ्तार, कलेक्टर ने जमीन अधिग्रहण प्रक्रिया तेज करने को कहा

खंडवा के प्रस्तावित बायपास को मिलेगी रफ्तार, कलेक्टर ने जमीन अधिग्रहण प्रक्रिया तेज करने को कहा

खंडवा। सोमवार को कलेक्टर सभाकक्ष में आयोजित साप्ताहिक समीक्षा बैठक में कलेक्टर ऋषव गुप्ता ने जिले के विभिन्न विकास कार्यों की समीक्षा की। इस दौरान नहाल्दा से भंडरिया होते हुए अमरावती रोड स्थित कृषि अनुसंधान केंद्र तक प्रस्तावित बायपास निर्माण कार्य में देरी को लेकर उन्होंने नाराजगी जताई।

कलेक्टर ने एसडीएम खंडवा और लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) के अधिकारियों को निर्देश दिए कि बायपास निर्माण के लिए निजी जमीन अधिग्रहण की प्रक्रिया को आगे बढ़ाने के लिए नए सिरे से सर्वे कर प्रस्ताव तैयार किया जाए।

गौरतलब है कि नहाल्दा से भंडरिया होते हुए अमरावती रोड स्थित कृषि अनुसंधान केंद्र तक करीब 4.80 किलोमीटर लंबे बायपास निर्माण को मंजूरी मिल चुकी है। इस परियोजना की अनुमानित लागत 18 करोड़ रुपये है और इसे स्टेट फाइनेंस कमेटी (एसएफसी) की बैठक में स्वीकृति प्रदान की जा चुकी है।

समीक्षा बैठक में कलेक्टर ने जिला स्तर पर कलेक्ट्रेट और अन्य विभागों में लंबित पदोन्नति संबंधी कार्यवाही की भी जानकारी ली। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि निर्धारित नियमों और प्रावधानों का पालन करते हुए कर्मचारियों की पदोन्नति प्रक्रिया जल्द पूरी की जाए।

कलेक्टर ने सभी विभागीय अधिकारियों से कहा कि विकास कार्यों और प्रशासनिक प्रक्रियाओं में तेजी लाते हुए समय-सीमा में कार्य पूर्ण किए जाएं।