खंडवा से खाटू धाम के लिए छठवीं पदयात्रा शुरू, निशान लेकर रवाना हुए श्याम प्रेमी

खंडवा से खाटू धाम के लिए छठवीं पदयात्रा शुरू, निशान लेकर रवाना हुए श्याम प्रेमी

खंडवा से खाटू धाम के लिए छठवीं पदयात्रा शुरू, निशान लेकर रवाना हुए श्याम प्रेमी

खंडवा। जसवाड़ी रोड स्थित रामनगर नरेश खाटू श्याम मंदिर से सोमवार को खाटू धाम (राजस्थान) के लिए छठवीं पदयात्रा का शुभारंभ किया गया। बाबा श्याम के प्रति आस्था और श्रद्धा के साथ श्याम प्रेमियों ने इस धार्मिक यात्रा की शुरुआत की।

आयोजकों के अनुसार, पिछले छह वर्षों से लगातार यह पदयात्रा निकाली जा रही है। यात्रा प्रारंभ होने से पहले मंदिर परिसर में विधि-विधान से पूजा-अर्चना की गई और बाबा श्याम का आशीर्वाद लिया गया।

पूजा के बाद सात श्याम प्रेमियों का जत्था हाथों में निशान लेकर और बाबा श्याम के जयकारे लगाते हुए खाटू धाम के लिए रवाना हुआ। इस दौरान श्रद्धालुओं में खासा उत्साह देखने को मिला।

बताया गया कि इस बार बुरहानपुर से भी कुछ श्याम प्रेमी यात्रा में शामिल होंगे, जो मार्ग में जत्थे के साथ आगे बढ़ेंगे। पदयात्रा का पहला पड़ाव खंडवा नरेश मंदिर रहा, जहां श्रद्धालुओं ने बाबा के दरबार में विशेष दर्शन और पूजा-अर्चना की। इसके बाद सभी भक्त खाटू धाम की ओर आगे रवाना हुए।

यात्रा में दिनेश सावनेर, प्रथमेश यादव सहित अन्य श्याम प्रेमी शामिल हैं। श्रद्धालुओं ने बताया कि यह यात्रा बाबा श्याम के प्रति भक्ति, आस्था और समर्पण का प्रतीक है।