खंडवा। नए बस स्टैंड पर ऑटो से सवारी उतारने की बात को लेकर हुए विवाद में एक युवक पर चाकू से हमला कर दिया गया। घटना में युवक घायल हो गया। पुलिस ने शिकायत के आधार पर आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पुलिस के अनुसार, भंडारिया रोड निवासी अंकित फूलमाली ने शिकायत दर्ज कराई है कि संमति नगर निवासी रवि पिता किशोर ने ऑटो से सवारी उतारने की बात को लेकर उससे विवाद किया। विवाद बढ़ने पर आरोपी ने चाकू से हमला कर दिया, जिससे अंकित घायल हो गया।
घटना के बाद पुलिस ने आरोपी रवि के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया है। पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार, आरोपी के खिलाफ पहले से सात मामले दर्ज हैं।
पुलिस मामले की जांच कर रही है और आरोपी के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जा रही है।
