खंडवा में कावड़ यात्रा को लेकर युवाओं में उत्साह, 7 अगस्त को होगा ओंकारेश्वर प्रस्थान

खंडवा में कावड़ यात्रा को लेकर युवाओं में उत्साह, 7 अगस्त को होगा ओंकारेश्वर प्रस्थान

खंडवा में कावड़ यात्रा को लेकर युवाओं में उत्साह, 7 अगस्त को होगा ओंकारेश्वर प्रस्थान

खंडवा। दुबे कॉलोनी स्थित श्री मनोकामेश्वर शिव मंदिर में जय हिन्दू राष्ट्र कावड़ यात्रा को लेकर बैठक आयोजित की गई। बैठक में युवाओं और श्रद्धालुओं ने उत्साह के साथ भाग लिया और यात्रा में अधिक से अधिक संख्या में शामिल होने का संकल्प लिया।

बैठक में कावड़ यात्रा की तैयारियों और व्यवस्थाओं को लेकर चर्चा की गई। तय किया गया कि सभी श्रद्धालु 7 अगस्त, शुक्रवार की रात ओंकारेश्वर के लिए प्रस्थान करेंगे। यात्रा को सफल और व्यवस्थित बनाने के लिए विभिन्न जिम्मेदारियों पर भी विचार-विमर्श किया गया।

बैठक में आकाश दुबे, रवि वर्मा, अंकित कठोर, हरीश आसवानी, विशाल मोरे, हिमांशु सेन, दीपांशु श्रीवास, आयुष चौहान, दर्शन तकजरें, राज शिंदे और अनिल सहित बड़ी संख्या में युवा एवं श्रद्धालु उपस्थित रहे।

आयोजकों ने बताया कि कावड़ यात्रा को लेकर युवाओं में खासा उत्साह है और बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के शामिल होने की उम्मीद है।