खंडवा: पेंशनर्स एसोसिएशन की बैठक में तय होगी आंदोलन की दिशा और रणनीति

खंडवा: पेंशनर्स एसोसिएशन की बैठक में तय होगी आंदोलन की दिशा और रणनीति

खंडवा: पेंशनर्स एसोसिएशन की बैठक में तय होगी आंदोलन की दिशा और रणनीति

खंडवा। प्रोग्रेसिव पेंशनर्स एसोसिएशन मध्य प्रदेश की जिला शाखा की बैठक 15 जुलाई को दोपहर 1 बजे आयोजित की जाएगी। बैठक में आगामी 22 जुलाई को भोपाल में होने वाले प्रदेशव्यापी आंदोलन को लेकर रणनीति और रूपरेखा तैयार की जाएगी।

जिला अध्यक्ष सुभाष शर्मा ने बताया कि बैठक में आंदोलन से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की जाएगी और जिले से अधिक से अधिक पेंशनर्स की भागीदारी सुनिश्चित करने की योजना बनाई जाएगी।

उन्होंने जिले के सभी पेंशनर्स से अपील की है कि वे बैठक में अधिक से अधिक संख्या में शामिल होकर आंदोलन की तैयारियों में सहयोग करें। संगठन का उद्देश्य पेंशनर्स से जुड़े लंबित विषयों और मांगों को लेकर आगामी आंदोलन को प्रभावी बनाना है।

बैठक में जिला शाखा के पदाधिकारी और सदस्य उपस्थित रहेंगे, जहां भोपाल में होने वाले प्रदर्शन की तैयारियों को अंतिम रूप दिया जाएगा।