वाल्मीकि समाज की एकता को मजबूत करने के उद्देश्य से खंडवा में आयोजित हुई बैठक

वाल्मीकि समाज की एकता को मजबूत करने के उद्देश्य से खंडवा में आयोजित हुई बैठक

वाल्मीकि समाज की एकता को मजबूत करने के उद्देश्य से खंडवा में आयोजित हुई बैठक

खंडवा। पार्वती बाई धर्मशाला, खंडवा में वाल्मीकि समाज की शहर एवं देहात इकाई की एकता को सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में समाज के वरिष्ठजनों, पदाधिकारियों एवं विभिन्न क्षेत्रों से आए प्रतिनिधियों ने भाग लिया।

बैठक को संबोधित करते हुए भैरूखेड़ा देहात सकल पंच के सरपंच आचार्य केवलराम बारसे ने समाज में एकता, संगठन एवं आपसी भाईचारे को बनाए रखने पर बल दिया। उन्होंने कहा कि समाज की प्रगति और विकास के लिए सभी लोगों का एकजुट रहना आवश्यक है। उन्होंने समाज के सभी वर्गों से आपसी मतभेद भुलाकर सामाजिक हित में मिलकर कार्य करने का आह्वान किया।

जिला उपाध्यक्ष धीरज रील ने जानकारी देते हुए बताया कि बैठक में सभापति अनिल संकत, खंडवा जिला अध्यक्ष जय पहलवान सारसर, जिला उपाध्यक्ष धीरज रील, समाजसेवी कमल बोयत, ओमप्रकाश गोहर, संजय भैयालाल भगत, रामपाल गोसर, सुरेश गोहर, शिवकुमार रील, ओमप्रकाश चांवरे, अशोक गोहर, मुकेश बारसे, देवीदास चांगरे, राहुल गोहर, जगदीश सोनवाल, नरसिम्हा सुनगत, बंटी सारसार तथा श्रवण कुमार चांवरे सहित अनेक गणमान्यजन उपस्थित रहे।

इसके अलावा देहात क्षेत्र से वरिष्ठ डॉ. बी.एल. गोहर (भैरूखेड़ा), मुन्नालाल तेजी (मिटावल), शंकरलाल चौहान पटेल (भैरूखेड़ा), चौधरी आनंदा अठवाल पहलवान एवं मुनशर्फ बब्बू जाजोट (भीकनगांव), पटेल पूनम छपरीबंद (मुंदी), जमदार इन्दर घारू (पंधाना), सवाई पटेल अशोक तेजी (कोदड़), चौधरी सुभाष सुनगत (बंझर), पटेल मिथुन तेजी (पुनासा), अशोक गोसर (दौड़वा), विनीत रील (शिवना), राजेश चौहान (पंधाना), पूनम धुलिया (टाकली), राधेश्याम चौहान (गांधवा), माधव चौहान (भैरूखेड़ा) तथा जगराम रील (देशगांव) सहित विभिन्न ग्रामों के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

बैठक का समापन समाज की एकता, संगठन एवं सामाजिक उत्थान के लिए मिलकर कार्य करने के संकल्प के साथ हुआ।