भाजपा महिला मोर्चा प्रदेशाध्यक्ष अश्विनी परांजपे का तीन दिवसीय खंडवा दौरा, तैयारियां शुरू

भाजपा महिला मोर्चा प्रदेशाध्यक्ष अश्विनी परांजपे का तीन दिवसीय खंडवा दौरा, तैयारियां शुरू

भाजपा महिला मोर्चा प्रदेशाध्यक्ष अश्विनी परांजपे का तीन दिवसीय खंडवा दौरा, तैयारियां शुरू

खंडवा। भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेशाध्यक्ष अश्विनी परांजपे खंडवा जिले के तीन दिवसीय प्रवास पर आ रही हैं। उनके आगमन को लेकर भाजपा महिला मोर्चा ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। प्रदेशाध्यक्ष 13 जुलाई की रात ओंकारेश्वर पहुंचेंगी, जहां से अगले दिन मूंदी मार्ग से खंडवा आएंगी।

प्रवास के दौरान अश्विनी परांजपे संगठनात्मक बैठकों में शामिल होंगी और महिला मोर्चा के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं से संवाद करेंगी। इसके अलावा वे सामाजिक कार्यक्रमों में भाग लेंगी तथा जिले के धार्मिक स्थलों के दर्शन भी करेंगी।

प्रदेशाध्यक्ष के दौरे की तैयारियों को लेकर भाजपा कार्यालय में महिला मोर्चा की बैठक आयोजित की गई। बैठक में भाजपा जिला अध्यक्ष राजपाल सिंह तोमर ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि सभी कार्यक्रम संगठन की गरिमा और अनुशासन के अनुरूप सफलतापूर्वक संपन्न कराए जाएं।

बैठक में दौरे के दौरान होने वाले कार्यक्रमों, स्वागत व्यवस्था और कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारियों को लेकर चर्चा की गई। महिला मोर्चा के पदाधिकारियों ने प्रदेशाध्यक्ष के प्रवास को लेकर आवश्यक तैयारियों को अंतिम रूप देना शुरू कर दिया है।