खंडवा। प्रदेश की सबसे बड़ी जय हिन्दू राष्ट्र कावड़ यात्रा की तैयारियों को लेकर रविवार को बंगाली कॉलोनी स्थित महाकाली मंदिर परिसर में बैठक आयोजित की गई। बैठक में यात्रा की रूपरेखा, व्यवस्थाओं और युवाओं की भागीदारी को लेकर विस्तार से चर्चा की गई।
बैठक में वक्ताओं ने कहा कि कावड़ यात्रा को भव्य और सुव्यवस्थित बनाने के लिए अधिक से अधिक युवाओं की सहभागिता जरूरी है। सभी कार्यकर्ताओं से अपने-अपने क्षेत्रों में जनसंपर्क कर अधिक से अधिक श्रद्धालुओं को यात्रा से जोड़ने का आह्वान किया गया। साथ ही यात्रा के दौरान अनुशासन, सेवा कार्य और व्यवस्थाओं को बेहतर बनाने पर भी जोर दिया गया।
इस अवसर पर विशाल पासी, आकाश दुबे, अंकित कठोर, हरीश आसवानी, सुभाष हालदार, अमर देवनाथ, प्रेम राय, दीपराज मंडल, सोनू आर्य, महेंद्र कांमडै, तन्मय देवनाथ, मोहित व्यापारी, आदित्य राय, पवन देवनाथ, सुनिल दीपराज, गौतम कांमडै सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता एवं समाजजन उपस्थित रहे।
