खंडवा में कांग्रेस का संगठन सृजन अभियान शुरू, प्रशिक्षण शिविर का शुभारंभ

खंडवा में कांग्रेस का संगठन सृजन अभियान शुरू, प्रशिक्षण शिविर का शुभारंभ

खंडवा में कांग्रेस का संगठन सृजन अभियान शुरू, प्रशिक्षण शिविर का शुभारंभ

खंडवा। मध्य प्रदेश कांग्रेस के ‘संगठन सृजन अभियान’ के तहत खंडवा में हरसूद रोड स्थित प्रशिक्षण शिविर का शुभारंभ राष्ट्रगान और वंदे मातरम के साथ हुआ। शिविर के पहले दिन कांग्रेस प्रदेश प्रभारी हरीश चौधरी एवं प्रशिक्षण प्रभारी महेंद्र जोशी ने उपस्थित कार्यकर्ताओं को संबोधित किया।

नेताओं ने अपने संबोधन में संगठन को मजबूत बनाने, कार्यकर्ताओं की सक्रिय भागीदारी बढ़ाने और आगामी राजनीतिक चुनौतियों के लिए तैयार रहने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि संगठन की मजबूती ही पार्टी की सफलता की कुंजी है।

जानकारी देते हुए जिला कांग्रेस प्रवक्ता प्रेमांशु जैन ने बताया कि शिविर में ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्षों, मंडल अध्यक्षों और नगर परिषद अध्यक्षों को संगठनात्मक प्रशिक्षण दिया जाएगा।

इस प्रशिक्षण शिविर में ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्षों, मंडल अध्यक्षों और नगर परिषद अध्यक्षों को संगठनात्मक कार्यप्रणाली, जनसंपर्क और नेतृत्व क्षमता से संबंधित महत्वपूर्ण प्रशिक्षण दिया जाएगा।

अभियान का उद्देश्य जमीनी स्तर पर संगठन को सशक्त बनाना और कार्यकर्ताओं को नई ऊर्जा के साथ पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने के लिए तैयार करना है।
इस अवसर पर जिला कांग्रेस अध्यक्ष उत्तमपाल सिंह, जिला कांग्रेस प्रवक्ता प्रेमांशु जैन, शहर कांग्रेस अध्यक्ष प्रतिभा रघुवंशी, सुरेंद्र महाजन सहित कई कांग्रेसजन मौजूद थे।