न लिंक क्लिक किया, न आया मैसेज; फिर भी महिला के खाते से 55 हजार की ठगी

न लिंक क्लिक किया, न आया मैसेज; फिर भी महिला के खाते से 55 हजार की ठगी

न लिंक क्लिक किया, न आया मैसेज; फिर भी महिला के खाते से 55 हजार की ठगी

खंडवा। साइबर ठगों ने ठगी का नया तरीका अपनाते हुए एक महिला के मोबाइल को कथित रूप से हैक कर उसके बैंक खाते से हजारों रुपए निकाल लिए। दादाजी वार्ड निवासी ममता शर्मा (45) के साथ हुई इस घटना में ठगों ने उनकी बीमा पॉलिसी से जुड़े रुपयों को निशाना बनाया।

ममता शर्मा ने बताया कि उन्होंने एक बीमा पॉलिसी ली थी, जिसकी राशि उनके खाते में आई थी। इसके बाद 28 जून से 2 जुलाई के बीच उनके खाते से कुल 81,645 रुपए के ट्रांजेक्शन हुए। इनमें से करीब 55 हजार रुपए साइबर धोखाधड़ी के जरिए निकाले जाने का आरोप है।

पीड़िता के अनुसार, इस दौरान उनके मोबाइल पर न तो कोई संदिग्ध मैसेज आया और न ही उन्होंने किसी अनजान लिंक पर क्लिक किया। इसके बावजूद खाते से रकम निकल गई। ठगों ने एक साथ पूरी राशि निकालने के बजाय अलग-अलग खातों में छोटे-छोटे ट्रांजेक्शन के माध्यम से पैसे ट्रांसफर किए।

घटना की जानकारी मिलने के बाद ममता शर्मा ने 10 जुलाई को साइबर हेल्पलाइन पोर्टल 1930 पर शिकायत दर्ज कराई। इसके बाद पदमनगर थाना पुलिस ने मामले में अज्ञात आरोपियों के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पुलिस साइबर तकनीकी माध्यमों से ठगी में शामिल आरोपियों और पैसे ट्रांसफर किए गए खातों की जानकारी जुटाने में लगी है।