खंडवा। पर्यावरण संरक्षण और हरित भविष्य के संकल्प के साथ लायन्स इंटरनेशनल डिस्ट्रिक्ट 3233-जी1 के रीजन-05 नूतन ने पौधारोपण सप्ताह का शुभारंभ किया। अभियान का उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण के प्रति जनजागरूकता बढ़ाना और अधिक से अधिक पौधे लगाकर हरियाली को बढ़ावा देना है।
रीजन चेयरपर्सन संजना खत्री और नारायण बाहेती ने बताया कि अभियान का शुभारंभ मुख्य अतिथि जिला कलेक्टर ऋषव गुप्ता की उपस्थिति में हुआ। इस अवसर पर अतिथियों और लायन सदस्यों ने मिलकर 174 पौधों का रोपण किया।
लायन्स क्लब ने पूरे सप्ताह के दौरान 555 पौधे लगाने का लक्ष्य निर्धारित किया है। अभियान के माध्यम से लोगों को पौधों के महत्व, पर्यावरण संरक्षण और प्रकृति संतुलन बनाए रखने के लिए प्रेरित किया जाएगा।
कार्यक्रम में पास्ट डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रणवीर सिंह चावला, रीजन कोऑर्डिनेटर (पर्यावरण) गुरमीत सिंह उबेजा, झोन चेयरपर्सन रजनी ठाकुर और आशा उपाध्याय सहित बड़ी संख्या में लायन सदस्य उपस्थित रहे।
इस अवसर पर डॉ. इंदरदीप कौर, घनश्याम वाधवा, संजय गंगराड़े, अंतिम कोठारी, लियो गुरप्रीत सिंह होरा, लियो अभिषू शर्मा, लिट्टी मैथ्यू, राजीव शर्मा, उमा शंकर उपाध्याय, शीतल उबेजा, अविनाश शुक्ला, पवन दीक्षित, गगनदीप उबेजा, डॉ. आर.एस. देसाई, अजीज मदनी, जोबिन मैथ्यू, लियो अर्पित बाहेती, लियो सुमित परिहार, लियो शिवम जायसवाल, लियो पवन जायसवाल, लियो शिवम राजपूत सहित अन्य सदस्य मौजूद रहे।
आयोजन को सफल बनाने में मनीष झीले, पार्षद सोमनाथ काले और राकेश खत्री का विशेष सहयोग रहा। रीजन सचिव प्रेरणा दुबे ने सभी का आभार व्यक्त किया।
