खंडवा के आईटीआई छात्रों की उपलब्धि, ओपन कैंपस में 25 युवाओं को मिली नौकरी

खंडवा के आईटीआई छात्रों की उपलब्धि, ओपन कैंपस में 25 युवाओं को मिली नौकरी

खंडवा के आईटीआई छात्रों की उपलब्धि, ओपन कैंपस में 25 युवाओं को मिली नौकरी

खंडवा। आनंद नगर स्थित एसबीएस प्राइवेट आईटीआई कॉलेज में बुधवार को रोजगार अवसर उपलब्ध कराने के उद्देश्य से ओपन कैंपस ड्राइव का आयोजन किया गया। यह आयोजन जॉब सही डॉट कॉम के माध्यम से कराया गया, जिसमें कॉलेज सहित आसपास के क्षेत्रों के 70 से अधिक छात्रों ने भाग लिया।

कैंपस ड्राइव के दौरान विभिन्न कंपनियों द्वारा छात्रों की लिखित परीक्षा और इंटरव्यू लिया गया। चयन प्रक्रिया में बेहतर प्रदर्शन करने वाले 25 छात्रों का अंतिम रूप से चयन किया गया।

छात्रों के चयन पर संस्था की प्राचार्य शिप्रा रजक और कॉलेज स्टाफ ने खुशी जताई। उन्होंने चयनित विद्यार्थियों को बधाई देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। संस्था प्रबंधन ने कहा कि इस तरह के रोजगारोन्मुखी आयोजन से आईटीआई विद्यार्थियों को बेहतर अवसर मिलते