मकराना से खंडवा आएगा दादाजी मंदिर का 10 टन वजनी मार्बल पिलर

मकराना से खंडवा आएगा दादाजी मंदिर का 10 टन वजनी मार्बल पिलर

मकराना से खंडवा आएगा दादाजी मंदिर का 10 टन वजनी मार्बल पिलर

खंडवा। श्री दादाजी मंदिर निर्माण कार्य को लेकर तैयारियां तेजी से आगे बढ़ रही हैं। मंदिर निर्माण के लिए मकराना में तैयार किया गया एक मार्बल पिलर अब खंडवा लाया जाएगा। करीब 10 टन वजनी इस पिलर को अगले दो से चार दिनों में ट्रॉले के माध्यम से सुरक्षित तरीके से खंडवा पहुंचाने की तैयारी की जा रही है।

मंदिर निर्माण समिति के अनुसार, इस पिलर के नौ हिस्से तैयार किए गए हैं, जिन्हें विशेष सावधानी के साथ ट्रॉले पर लोड कर लाया जाएगा। इसके बाद मंदिर निर्माण स्थल पर इसे निर्धारित स्थान पर स्थापित किया जाएगा।

समिति ने बताया कि अन्य तीन विक्रेताओं द्वारा भी एक-एक मार्बल पिलर तैयार किया जा रहा है। उन्हें काम पूरा करने के लिए 15 जुलाई तक का समय दिया गया है।

पिलर निर्माण की प्रगति का निरीक्षण करने के लिए दादाजी मंदिर निर्माण समिति की ओर से गणेश कानडे और हिमांशु अग्रवाल को मकराना भेजा गया था। उनके साथ पुष्पदीप जायसवाल भी मौजूद रहे। टीम ने निर्माण कार्य की गुणवत्ता और तैयारियों का जायजा लिया।