राष्ट्रीय गुणवत्ता जांच में खरा उतरा लंगोटी स्वास्थ्य केंद्र, मिला प्रमाणपत्र

राष्ट्रीय गुणवत्ता जांच में खरा उतरा लंगोटी स्वास्थ्य केंद्र, मिला प्रमाणपत्र

राष्ट्रीय गुणवत्ता जांच में खरा उतरा लंगोटी स्वास्थ्य केंद्र, मिला प्रमाणपत्र

खंडवा। खालवा विकासखंड स्थित आयुष्मान आरोग्य मंदिर लंगोटी को स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग की राष्ट्रीय गुणवत्ता मूल्यांकन प्रणाली के तहत गुणवत्ता प्रमाणपत्र प्रदान किया गया है। केंद्र ने स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता और व्यवस्थाओं के मूल्यांकन में बेहतर प्रदर्शन किया।

राष्ट्रीय गुणवत्ता मूल्यांकन टीम ने 2 जून को केंद्र का वर्चुअल आकलन किया था। इस दौरान ओपीडी कक्ष, दवा वितरण व्यवस्था, स्टोर कक्ष, रिकॉर्ड संधारण, साफ-सफाई व्यवस्था और कर्मचारियों की कार्यप्रणाली सहित विभिन्न बिंदुओं की जांच की गई।

मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. ओ.पी. जुगतावत ने बताया कि मूल्यांकन में आयुष्मान आरोग्य मंदिर लंगोटी को 86.47 प्रतिशत अंक प्राप्त हुए, जिसके आधार पर केंद्र को गुणवत्ता प्रमाणपत्र जारी किया गया।

उन्होंने बताया कि इस प्रक्रिया में खंड चिकित्सा अधिकारी डॉ. शैलेन्द्र कटारिया और उनकी टीम का महत्वपूर्ण सहयोग रहा। स्वास्थ्य विभाग ने इस उपलब्धि को केंद्र की बेहतर सेवाओं और टीम के प्रयासों का परिणाम बताया है।