खंडवा में बैंक मित्र संगठन चुनाव की सरगर्मी तेज, जिला अध्यक्ष पद के लिए पहला नामांकन दाखिल

खंडवा में बैंक मित्र संगठन चुनाव की सरगर्मी तेज, जिला अध्यक्ष पद के लिए पहला नामांकन दाखिल

खंडवा में बैंक मित्र संगठन चुनाव की सरगर्मी तेज, जिला अध्यक्ष पद के लिए पहला नामांकन दाखिल

खंडवा। मध्यप्रदेश बैंक मित्र संगठन के जिला अध्यक्ष पद के चुनाव को लेकर गतिविधियां तेज हो गई हैं। संगठन के चुनाव 26 जुलाई को आयोजित किए जाएंगे। निर्वाचन प्रक्रिया के तहत जिला अध्यक्ष पद के लिए पहला नामांकन पत्र जमा हो चुका है।

पूर्व जिला अध्यक्ष राकेश राठौर ने एक बार फिर अपनी दावेदारी पेश करते हुए नामांकन दाखिल किया है। संगठन के खंडवा जिला मीडिया प्रभारी अभिलाष सातले ने बताया कि जिला अध्यक्ष पद के लिए नामांकन प्रक्रिया शुरू हो गई है।

निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार नामांकन फॉर्म जमा करने की अंतिम तिथि 13 जुलाई शाम 5 बजे तक रखी गई है। वहीं नाम वापसी की प्रक्रिया 14 जुलाई को होगी। इसके बाद 26 जुलाई को मतदान कराया जाएगा।

चुनाव में जिले के राष्ट्रीयकृत बैंकों से जुड़े 650 से अधिक बैंक मित्र अपने मताधिकार का उपयोग करेंगे। चुनाव को लेकर संगठन से जुड़े सदस्यों में उत्साह दिखाई दे रहा है और आने वाले दिनों में अन्य दावेदारों के नामांकन दाखिल करने की संभावना है।