नक्षत्र गार्डन में विहिप की जिला बैठक, आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा तैयार

नक्षत्र गार्डन में विहिप की जिला बैठक, आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा तैयार

नक्षत्र गार्डन में विहिप की जिला बैठक, आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा तैयार

खंडवा। विश्व हिंदू परिषद (विहिप) की मासिक जिला बैठक नवचंडी प्रखंड के नवकार नगर स्थित नक्षत्र गार्डन में आयोजित हुई। बैठक का शुभारंभ भारत माता और राम दरबार के चित्र पर माल्यार्पण के साथ किया गया।

बैठक में विभाग संगठन मंत्री वासुदेव पण्डया, जिला अध्यक्ष माणक अग्रवाल, जिला उपाध्यक्ष मनीषा तथा जिला संगठन मंत्री विकास प्रजापति उपस्थित रहे। इस दौरान 12 जुलाई तक आयोजित सेवा सप्ताह के अंतर्गत किए जा रहे सेवा कार्यों की समीक्षा की गई।

समीक्षा के दौरान श्मशान घाटों और मठ-मंदिरों की साफ-सफाई, वृक्षारोपण, स्वास्थ्य शिविर, यातायात व्यवस्था में सहयोग तथा बाल बजरंगी संस्कार केंद्र की गतिविधियों पर विस्तार से चर्चा हुई। कार्यकर्ताओं से सेवा कार्यों को और अधिक प्रभावी ढंग से संचालित करने का आह्वान किया गया।

विभाग संगठन मंत्री वासुदेव पण्डया ने संगठन की मजबूती, कार्यकर्ताओं के समन्वय और आगामी कार्यक्रमों की रणनीति पर मार्गदर्शन देते हुए कहा कि सेवा और संगठन के कार्यों को समाज के हर वर्ग तक पहुंचाना प्राथमिकता होनी चाहिए।

बैठक का संचालन जिला मंत्री विनीत सोनी ने किया। बैठक में जिलेभर से आए पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने भाग लिया तथा आगामी संगठनात्मक गतिविधियों की रूपरेखा पर भी विचार-विमर्श किया।