ओटीपी मांगकर ठगी का प्रयास, यूको बैंक ने ग्राहकों को किया सावधान

ओटीपी मांगकर ठगी का प्रयास, यूको बैंक ने ग्राहकों को किया सावधान

कालमुखी क्षेत्र में यूको बैंक के कई खाताधारकों को साइबर अपराधियों ने बैंक कर्मचारी बनकर कॉल किए और ओटीपी की मांग की। इस घटना के बाद ग्राहकों में चिंता का माहौल देखा गया।

कुछ ग्राहकों ने अनजाने में ओटीपी साझा कर दिया, जबकि कई लोगों ने सतर्कता दिखाते हुए इसकी जानकारी तत्काल बैंक प्रबंधन को दी।

मामले की जानकारी मिलते ही यूको बैंक प्रबंधन ने ग्राहकों को संदेशों और मुनादी के माध्यम से जागरूक किया। बैंक प्रबंधक विशाल राय ने बताया कि बैंक का कोई भी कर्मचारी कभी भी ओटीपी या किसी प्रकार का लिंक साझा करने के लिए नहीं कहता है।

बैंक ने ग्राहकों से अपील की है कि वे साइबर ठगों से सावधान रहें। यदि किसी ग्राहक से गलती से ओटीपी साझा हो जाए तो तुरंत बैंक शाखा से संपर्क करें और साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 पर शिकायत दर्ज कराएं।