खंडवा। नगर में जगतगुरु रामानंदाचार्य नरेंद्राचार्य महाराज की प्रेरणा और आशीर्वाद से तीन दिवसीय कथा ज्ञान यज्ञ का आयोजन किया जा रहा है। यह धार्मिक आयोजन 11, 12 और 13 जुलाई 2026 को नवकार नगर क्षेत्र में आयोजित होगा। समिति के अनुसार प्रतिदिन कथा का समय दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे तक निर्धारित किया गया है।
आयोजन समिति ने बताया कि कथा ज्ञान यज्ञ से पहले 10 जुलाई 2026 को शाम 6 बजे जगतगुरु रामानंदाचार्य महाराज की सिद्ध पादुका का आगमन मुख्य यजमान अशोक पालीवाल के निवास पर होगा। इस अवसर पर गुरु भक्तों द्वारा नगर में घर-घर जाकर श्रद्धालुओं को कथा में शामिल होने का निमंत्रण दिया जा रहा है।
समिति ने बताया कि आयोजन को लेकर तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। श्रद्धालुओं से अधिक संख्या में शामिल होकर धार्मिक आयोजन का लाभ लेने का आग्रह किया गया है।