दिव्यांग कल्याण परिषद की नई जिला कोर कमेटी घोषित, कई सदस्यों को मिली जिम्मेदारी

दिव्यांग कल्याण परिषद की नई जिला कोर कमेटी घोषित, कई सदस्यों को मिली जिम्मेदारी

खंडवा। दिव्यांगजनों के हितों के संरक्षण और कल्याणकारी गतिविधियों को प्रभावी ढंग से संचालित करने के उद्देश्य से दिव्यांग कल्याण एवं विकास परिषद की जिला स्तरीय कोर कमेटी का गठन किया गया है। यह नियुक्तियां परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष हिम्मत सिंह तंवर और राष्ट्रीय सचिव अजमेर सिंह पाल के निर्देशों के अनुरूप प्रदेश अध्यक्ष आर. जी. सोनी द्वारा की गई हैं।

नई जिला कोर कमेटी में विसराम उसराव, सुभाष शर्मा, अनीसा खान, कविता जाटव, संतोष पाटीदार, लालू प्रसाद यादव, विजय मसीन, अखिलेश उइके, रजाक खान, सुरेश खैराज, अनम खान, बबली जैसवाल और अमर चंद मीणा को विभिन्न जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं।

परिषद ने उम्मीद जताई है कि नवगठित टीम जिले में दिव्यांगजनों के अधिकारों, कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी, सामाजिक जागरूकता और संगठनात्मक गतिविधियों को और अधिक प्रभावी ढंग से आगे बढ़ाने का कार्य करेगी।