खंडवा में भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा की नई टीम तैयार, 22 मंडलों को मिले अध्यक्ष

खंडवा में भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा की नई टीम तैयार, 22 मंडलों को मिले अध्यक्ष

खंडवा में भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा की नई टीम तैयार, 22 मंडलों को मिले अध्यक्ष

खंडवा। भारतीय जनता पार्टी पिछड़ा वर्ग मोर्चा ने संगठन को मजबूत करने की दिशा में जिले में बड़ा विस्तार किया है। मोर्चा ने खंडवा जिले के 22 मंडलों के अध्यक्षों की नियुक्ति की घोषणा की है।

जिला अध्यक्ष अनूप पटेल ने नियुक्त पदाधिकारियों की सूची जारी की। मोर्चा प्रवक्ता सुनील जैन के अनुसार यह नियुक्तियां प्रदेश नेतृत्व के निर्देश पर की गई हैं।

नियुक्तियों को हेमंत खंडेलवाल और पिछड़ा वर्ग मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष पवन पाटीदार के मार्गदर्शन में अंतिम रूप दिया गया। वहीं भाजपा जिला अध्यक्ष राजपालसिंह तोमर के अनुमोदन के बाद मंडल अध्यक्षों की सूची जारी की गई।

चारों विधानसभा क्षेत्रों के अंतर्गत आने वाले विभिन्न मंडलों में नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। मांधाता, हरसूद, खंडवा और पंधाना विधानसभा क्षेत्रों के मंडलों में अध्यक्षों की नियुक्ति कर संगठनात्मक गतिविधियों को गति देने का प्रयास किया गया है।

भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा के पदाधिकारियों ने कहा कि नई नियुक्तियों से संगठन को जमीनी स्तर पर और मजबूती मिलेगी तथा आगामी कार्यक्रमों को प्रभावी रूप से संचालित किया जाएगा।