खंडवा। नारायणी सेन समाज संगठन की ओर से मंगलवार को खंडवा में संगठन विस्तार कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान नारायणी सेना के संभाग अध्यक्ष सुभाष चौहान सेन के नगर आगमन पर समाजजनों ने उनका भव्य स्वागत किया।
सुभाष चौहान सेन के खंडवा पहुंचने पर ग्राम देशगांव और छैगांव माखन में भी समाजबंधुओं ने स्वागत किया। कार्यक्रम के दौरान संगठन को मजबूत बनाने के उद्देश्य से विभिन्न पदों पर नई नियुक्तियां की गईं।
छैगांव माखन ब्लॉक के तहसील अध्यक्ष पद पर सोनू सेन को नियुक्त किया गया। वहीं खंडवा नगर अध्यक्ष की जिम्मेदारी लकी सेन को सौंपी गई। जिला अध्यक्ष पद पर ललित कालोया को नियुक्त किया गया। इसके अलावा बोरगांव बुजुर्ग निवासी सुरेंद्र सेन को पंधाना तहसील उपाध्यक्ष बनाया गया।
कार्यक्रम में समाज के पदाधिकारी और सदस्य बड़ी संख्या में मौजूद रहे। उपस्थित लोगों ने नवनियुक्त पदाधिकारियों को शुभकामनाएं देते हुए संगठन को समाजहित में सक्रिय रूप से आगे बढ़ाने का आह्वान किया।
इस अवसर पर विष्णु सेन, बसंत सेन, सुदर्शन सेन, विनीत धनवरिया, गजानन सेन, संजू सेन, विनोद सेन, दीपक सेन, मुकेश सेन, नारायण सेन, प्रेम सेन, सेवकराम सेन, राजू सेन, वरिष्ठ ओमप्रकाश वर्मा, मुकेश श्रीवास, प्रकाश सेन सहित अन्य समाजजन उपस्थित रहे। वरिष्ठ पन्नालाल सेन खैगावड़ा वाले भी कार्यक्रम में शामिल हुए।