अपराध करोगे तो यही होगा-अमन लाला के जुलूस से पुलिस का कड़ा संदेश

अपराध करोगे तो यही होगा-अमन लाला के जुलूस से पुलिस का कड़ा संदेश

अपराध करोगे तो यही होगा-अमन लाला के जुलूस से पुलिस का कड़ा संदेश

खंडवा में अपराधियों के खिलाफ पुलिस का सख्त अभियान लगातार जारी है। मोघट थाना क्षेत्र के बापू नगर निवासी बदमाश अमन लाला के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए उसका पैदल जुलूस निकाला। मोघट और कोतवाली थाना पुलिस की संयुक्त टीम ने शहर के कई इलाकों में जुलूस निकालकर अपराधियों को कड़ा संदेश दिया। इसके बाद आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया।

खंडवा के मोघट थाना क्षेत्र के बापू नगर निवासी बदमाश अमन लाला के खिलाफ पुलिस ने सख्त कार्रवाई करते हुए उसका पैदल जुलूस निकाला। मोघट थाना और कोतवाली थाना पुलिस की संयुक्त टीम ने इमलीपुरा, खानसावली और आसपास के क्षेत्रों में आरोपी को पैदल घुमाया। इस दौरान पुलिस बल की मौजूदगी में लोगों को कानून का पालन करने और अपराध से दूर रहने का संदेश दिया गया।

पुलिस के अनुसार, अमन लाला और उसके पिता सैयद नासिर पर लंबे समय से बापू नगर और खानसावली क्षेत्र में गुंडागर्दी, अवैध वसूली और लोगों में दहशत फैलाने के आरोप हैं। अमन लाला के खिलाफ लूट समेत कई आपराधिक मामले भी दर्ज हैं।

पुलिस का कहना है कि इस कार्रवाई का उद्देश्य अपराधियों में कानून का भय पैदा करना और आम नागरिकों में सुरक्षा का भरोसा कायम करना है। अधिकारियों ने साफ कहा कि शहर में कानून-व्यवस्था बिगाड़ने वाले और असामाजिक गतिविधियों में शामिल अपराधियों के खिलाफ आगे भी इसी तरह की सख्त कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।