हरदीप सिंह पुरी की राज्यसभा उम्मीदवारी के विरोध में कांग्रेस का प्रदर्शन, पुतला फूंका

हरदीप सिंह पुरी की राज्यसभा उम्मीदवारी के विरोध में कांग्रेस का प्रदर्शन, पुतला फूंका

हरदीप सिंह पुरी की राज्यसभा उम्मीदवारी के विरोध में कांग्रेस का प्रदर्शन, पुतला फूंका

खंडवा। मध्यप्रदेश की रिक्त राज्यसभा सीट के लिए भाजपा द्वारा हरदीप सिंह पुरी को उम्मीदवार बनाए जाने के विरोध में शनिवार को खंडवा में कांग्रेस ने प्रदर्शन किया। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देश पर शहर कांग्रेस के पदाधिकारी और कार्यकर्ता गांधी भवन में एकत्रित हुए। यहां से रैली निकालकर भाजपा के फैसले के खिलाफ नारेबाजी की गई।

गांधी भवन से शुरू हुई रैली शहर के प्रमुख मार्गों से होते हुए केवलराम पेट्रोल पंप चौराहे पहुंची। यहां कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भाजपा के उम्मीदवार चयन के फैसले पर नाराजगी जताते हुए हरदीप सिंह पुरी का पुतला दहन किया।

भाजपा के फैसले के खिलाफ की नारेबाजी

प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने भाजपा के निर्णय का विरोध करते हुए जमकर नारेबाजी की। कार्यकर्ताओं ने कहा कि राज्यसभा उम्मीदवार के चयन को लेकर उनकी आपत्ति है। गांधी भवन से शुरू हुआ विरोध प्रदर्शन केवलराम पेट्रोल पंप चौराहे पर पुतला दहन के साथ संपन्न हुआ।

कांग्रेस के पदाधिकारी और कार्यकर्ता रहे मौजूद

प्रदर्शन में ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष इमरान गौरी, नेता प्रतिपक्ष दीपक राठौर, विशाल जैन, अर्ष पाठक, इकबाल कुरैशी, मोइज खान, डॉ. शरद हरणे, असलम गौरी, मनोज मंडलोई, अविनाश शुक्ला, महमूद खान, देवेंद्र जैन, रणधीर कैथवास, यशवंत सिलावट, शेख फरीद, शब्बीर कादरी और प्रेमांशु जैन सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।