खण्डवा(निर्मल मंगवानी)। लायन्स क्लब एवं लियो क्लब खण्डवा के संयुक्त तत्वावधान में लायन्स डिस्ट्रिक्ट के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर जय प्रकाश त्रिपाठी, डिस्ट्रिक्ट सेवा सप्ताह संयोजक मनोज नाहर व टीम के दिशा निर्देशानुसार लायन्स क्लब के नेतृत्व में पूनमचंद गुप्ता कालेज में रक्तदान, नेत्रदान, देहदान एवं अंगदान जन जागरूकता अभियान का सफल आयोजन किया गया। नारायण बाहेती ने बताया कि इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों और समाज में इन महादानों के प्रति फैली भ्रांतियों को दूर कर जागरूकता पैदा करना था।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित झोन चेयरपर्सन लॉयन आशा उपाध्याय ने लायन्स एवं लियो क्लब के सेवा कार्यों की सराहना की। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि आज के आधुनिक समय में रक्तदान, नेत्रदान, देहदान और अंगदान ही संसार का सबसे बड़ा दान है। कार्यक्रम की शुरुआत में सेवा सप्ताह संयोजक प्रमोद पुरी ने स्वागत उद्बोधन देते हुए सभी अतिथियों का स्वागत किया। इसके पश्चात लायन्स क्लब के अध्यक्ष घनश्याम बाधवा ने चारों महादानों के वैज्ञानिक महत्व और इसकी प्रक्रियाओं के संबंध में विस्तार से जानकारी साझा की। उन्होंने युवाओं से इस पुनीत अभियान का हिस्सा बनने का आह्वान किया।
आयोजन का सफल और कुशल संचालन सचिव हेमलता पालीवाल द्वारा किया गया। कार्यक्रम के अंत में उपस्थित अतिथियों, महाविद्यालय परिवार और छात्र- छात्राओं के प्रति आभार प्रदर्शन लियो क्लब खण्डवा के अध्यक्ष अभिषु शर्मा ने व्यक्त किया। इस अवसर पर पदाधिकारियों के साथ सुमीत परिहार , अर्पित बाहेती, पास्ट डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रणवीर सिंह चावला, डायरेक्टर सतीश पटेल, प्राचार्य उपाध्याय जी, नारायण बाहेती, अखिलेश गुप्ता, शरद खंडेलवाल, रविंदर सलूजा, महेश पेसवानी, उमाशंकर उपाध्याय, प्रेमनारायण पिपलोनिया, वसीम,लियो अपूर्व उपाध्याय, लियो राजन बहेल के साथ ही बड़ी संख्या में कॉलेज स्टाफ, लायन व लियो सदस्य व विद्यार्थी मौजूद थे।
