खंडवा में सेवा सेतु अभियान का जनजागरूकता शिविर संपन्न

खंडवा में सेवा सेतु अभियान का जनजागरूकता शिविर संपन्न

खंडवा में सेवा सेतु अभियान का जनजागरूकता शिविर संपन्न

खंडवा। सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत गुरुवार को सिंधी कॉलोनी स्थित सिंधी धर्मशाला में सेवा सेतु अभियान के तहत जनजागरूकता एवं जनसेवा शिविर आयोजित किया गया। सुबह 11:30 बजे से शाम 6 बजे तक चले इस शिविर में बड़ी संख्या में नागरिकों ने सहभागिता कर शासन की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी प्राप्त की।

कार्यक्रम में खंडवा विधायक कंचन मुकेश तनवे मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहीं। शिविर में मध्य प्रदेश पश्चिम क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी, स्टेट बैंक ऑफ इंडिया और तकनीकी सहयोगी संस्था पीवी पावरटेक के प्रतिनिधियों ने नागरिकों को प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना सहित विभिन्न सरकारी योजनाओं की जानकारी दी। इसके साथ ही उपभोक्ताओं की विद्युत संबंधी समस्याओं का मौके पर ही निराकरण किया गया।

90 हजार में 3 किलोवाट सोलर सिस्टम की जानकारी

शिविर में प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के तहत 3 किलोवाट का सोलर सिस्टम मात्र 90 हजार रुपए में लगवाने तथा इस पर 78 हजार रुपए तक की सरकारी सब्सिडी की जानकारी विशेष आकर्षण का केंद्र रही। इसके अलावा बुकिंग कराने वाले उपभोक्ताओं को गोवा एवं कश्मीर ट्रैवल पैकेज जैसी सुविधाओं के बारे में भी बताया गया।

सोलर योजना की जानकारी मिलने के बाद नागरिकों में खासा उत्साह देखने को मिला। कई उपभोक्ताओं ने शिविर में ही सोलर सिस्टम लगवाने के लिए बुकिंग कराई।

स्वच्छ ऊर्जा के प्रति जागरूक करना उद्देश्य

सिंधी समाज एवं सिंधी कॉलोनी के विशेष सहयोग से आयोजित इस शिविर का उद्देश्य आमजन को स्वच्छ एवं सौर ऊर्जा के उपयोग के प्रति जागरूक करना और शासन की जनहितकारी योजनाओं की जानकारी प्रत्येक पात्र नागरिक तक पहुंचाना रहा। साथ ही नागरिकों को योजनाओं का लाभ लेने के लिए आवश्यक प्रक्रिया और सुविधाओं से अवगत कराया गया।

इस मौके पर डॉ. दिलीप हिंदुजा, नेता धर्मेंद्र बजाज,अनिल आरतानी,तपन डोंगरे, भावेश बिल्लोरे एवं नागरिकगण मौजूद थे।