खण्डवा, 10 सितंबर। जिला वॉलीबॉल एसोसिएशन एवं JCI के संयुक्त तत्वावधान में डीपीओ ग्राउंड, सिविल लाइन, खण्डवा में अंडर-19 एवं अंडर-21 बालक-बालिका वॉलीबॉल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में करीब 15-16 टीमों ने हिस्सा लिया। चारों वर्गों में खिलाड़ियों ने शानदार खेल कौशल, अनुशासन और टीम भावना का परिचय देते हुए रोमांचक मुकाबले खेले।
अंडर-19 बालिका वर्ग में DVC टीम विजेता
अंडर-19 बालिका वर्ग में DVC टीम ने प्रथम स्थान हासिल किया, जबकि सेंट जोसेफ स्कूल, खण्डवा की टीम उपविजेता रही।
अंडर-19 बालक वर्ग में होली स्पिरिट स्कूल का दबदबा
अंडर-19 बालक वर्ग में होली स्पिरिट स्कूल, खण्डवा ने शानदार प्रदर्शन करते हुए विजेता का खिताब अपने नाम किया। सेंट स्टीफन स्कूल, छैनेरा ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया।
अंडर-21 बालिका वर्ग में एस.एन. कॉलेज ने मारी बाजी
अंडर-21 बालिका वर्ग में एस.एन. कॉलेज की टीम विजेता रही। वहीं पुलिस लाइन क्लब, खण्डवा ने उपविजेता रहते हुए दूसरा स्थान हासिल किया।
अंडर-21 बालक वर्ग में रेलवे क्लब छैनेरा प्रथम
अंडर-21 बालक वर्ग में रेलवे क्लब, छैनेरा ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। पुलिस लाइन क्लब, खण्डवा की टीम दूसरे स्थान पर रही।
निर्णायक मंडल ने निभाई महत्वपूर्ण भूमिका
प्रतियोगिता में मुख्य रेफरी अमित जांगिड़, जो विक्रम अवार्ड 2023 के लिए नामांकित रहे हैं, ने निर्णायक की भूमिका निभाई। उनके साथ मंजू मैम, शुधांशु सर, आशीष पाण्डेय, अमोल ढवले, सुनील सेजकर, संजय साकल्ले एवं राजेन्द्र नायडू ने निर्णायक मंडल एवं आयोजन व्यवस्था में महत्वपूर्ण सहयोग दिया।
खिलाड़ियों और खेलप्रेमियों में रहा उत्साह
पूरी प्रतियोगिता के दौरान खिलाड़ियों, प्रशिक्षकों और खेलप्रेमियों में खासा उत्साह देखने को मिला। आयोजकों ने कहा कि इस तरह की प्रतियोगिताएं युवा खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने के साथ-साथ उच्च स्तरीय प्रतियोगिताओं के लिए तैयार होने का बेहतर अवसर प्रदान करती हैं।
