मेजर ध्यानचंद की जयंती पर विद्यार्थियों ने किया महान हॉकी खिलाड़ी को नमन

मेजर ध्यानचंद की जयंती पर विद्यार्थियों ने किया महान हॉकी खिलाड़ी को नमन

मेजर ध्यानचंद की जयंती पर विद्यार्थियों ने किया महान हॉकी खिलाड़ी को नमन

खंडवा। मोतीलाल नेहरू शासकीय उच्चतर माध्यमिक शाला, खंडवा की एनएसएस इकाई द्वारा 29 अगस्त को राष्ट्रीय खेल दिवस मनाया गया। यह आयोजन महान हॉकी खिलाड़ी मेजर ध्यानचंद की जयंती के अवसर पर किया गया।

कार्यक्रम की शुरुआत संस्था की प्राचार्य दुर्गा गंगराड़े ने मेजर ध्यानचंद के चित्र पर माल्यार्पण एवं पुष्प अर्पित कर की। इस अवसर पर जिला क्रीड़ा प्रभारी शैलेंद्र सिंह चौहान, प्राचार्य दुर्गा गंगराड़े एवं संतोष चौहान ने मेजर ध्यानचंद के जीवन, उपलब्धियों और खेल के क्षेत्र में उनके योगदान पर प्रकाश डाला।

कार्यक्रम का संचालन शिक्षक सत्यम बावने ने किया। वहीं एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी प्रकाश चंद्र उपाध्याय ने सभी के प्रति आभार व्यक्त किया।

कार्यक्रम में विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाओं एवं एनएसएस स्वयंसेवकों की उपस्थिति रही। आयोजन के माध्यम से विद्यार्थियों को खेलों के महत्व और मेजर ध्यानचंद के प्रेरणादायी जीवन से परिचित कराया गया।