खंडवा। श्री दादाजी मंदिर नव निर्माण का कार्य लगातार जारी है। कलेक्टर ऋषव गुप्ता एवं अहमदाबाद के आर्किटेक्ट वीरेंद्र त्रिवेदी ने अपनी टीम के साथ दादाजी मंदिर परिसर पहुंचकर मंदिर निर्माण के लिए आए सैंपल पिलर्स की गुणवत्ता एवं नक्काशी का बारीकी से निरीक्षण किया।
इस दौरान अधिकारियों ने पिलर्स में उपयोग किए गए मार्बल की गुणवत्ता, नक्काशी की बारीकी और निर्माण की तकनीकी गुणवत्ता का जायजा लिया। मंदिर नवनिर्माण समिति के सदस्यों ने भी निरीक्षण के दौरान आवश्यक जानकारी साझा की।
निरीक्षण के अवसर पर मंदिर नवनिर्माण समिति के सदस्य श्री भरत झवर, श्री सतीश कोटवाले, श्री शांतनु दीक्षित, श्री राजेंद्र तिवारी, श्री राकेश बंसल एवं रोचक नागोरी सहित अन्य उपस्थित रहे।

