खंडवा रेलवे स्टेशन पर अमृत भारत ट्रेन का भव्य स्वागत, पहली बार मिला ठहराव

खंडवा रेलवे स्टेशन पर अमृत भारत ट्रेन का भव्य स्वागत, पहली बार मिला ठहराव

खंडवा रेलवे स्टेशन पर अमृत भारत ट्रेन का भव्य स्वागत, पहली बार मिला ठहराव

खंडवा। रक्षाबंधन के अवसर पर खंडवा रेलवे स्टेशन को बड़ी रेल सुविधा की सौगात मिली। सूबेदारगंज से लोकमान्य तिलक के बीच चलने वाली साप्ताहिक अमृत भारत ट्रेन का खंडवा स्टेशन पर पहली बार ठहराव हुआ। ट्रेन के प्रथम आगमन पर स्टेशन पर उत्साह का माहौल रहा और यात्रियों एवं स्थानीय लोगों ने ट्रेन का भव्य स्वागत किया।

ट्रेन के खंडवा पहुंचने पर लोको पायलट राम केवल और नीरज पंवार का पुष्पमाला पहनाकर स्वागत किया गया। इसके बाद उन्हें मिठाई खिलाई गई। कार्यक्रम के दौरान ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर अगले सफर के लिए रवाना किया गया।

बताया गया कि सांसद ज्ञानेश्वर पाटिल के प्रयासों से इस साप्ताहिक ट्रेन को खंडवा में ठहराव की सुविधा मिली है। अमृत भारत ट्रेन के ठहराव से खंडवा सहित आसपास के क्षेत्र के यात्रियों को बेहतर रेल कनेक्टिविटी मिलेगी।

नई रेल सुविधा के शुरू होने से यात्रियों को मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेश और महाराष्ट्र के प्रमुख शहरों तक आने-जाने में सुविधा होगी। रक्षाबंधन के पर्व पर मिले इस रेल ठहराव को क्षेत्र के यात्रियों के लिए महत्वपूर्ण सौगात माना जा रहा है।