खंडवा। लायंस क्लब्स इंटरनेशनल डिस्ट्रिक्ट 3233 जी 1 के वरिष्ठ सदस्य नारायण बाहेती को इंदौर में आयोजित गरिमामय समारोह में उत्कृष्ट समाज सेवा के लिए ‘स्टार ऑफ द डिस्ट्रिक्ट’ अवार्ड से सम्मानित किया गया है। इस उपलब्धि के साथ ही बाहेती लगातार 23वीं बार प्रांतीय स्तर का महत्वपूर्ण पुरस्कार प्राप्त करने वाले जिले के पहले लायन बन गए हैं। इसके अलावा उन्हें 10वीं बार बहु-प्रांतीय (मल्टीपल डिस्ट्रिक्ट) अवार्ड से भी नवाजा गया है।
यह सम्मान उन्हें सत्र के दौरान लायंस इमेज बिल्डिंग तथा नेत्रदान-देहदान के डिस्ट्रिक्ट चेयरमेन के रूप में किए गए उल्लेखनीय सेवा कार्यों के लिए प्रदान किया गया। इंदौर में आयोजित अवार्ड सेरेमनी के दौरान डिस्ट्रिक्ट गवर्नर अनिल खण्डेलवाल एवं कैबिनेट पदाधिकारियों ने बाहेती को यह प्रतिष्ठित पुरस्कार सौंपा।
बाहेती की इस अभूतपूर्व उपलब्धि पर लायंस क्लब के सदस्यों, समाजसेवियों एवं नगरवासियों ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उन्हें बधाई व शुभकामनाएं दी हैं।
