खंडवा। मध्यप्रदेश राज्य शरीर सौष्ठव संघ के चुनाव सफलतापूर्वक संपन्न हुए। चुनाव प्रक्रिया के दौरान खंडवा जिला बॉडीबिल्डिंग एसोसिएशन के सचिव चेतन गोहर को सर्वसम्मति से मध्यप्रदेश राज्य शरीर सौष्ठव संघ का विधिक सलाहकार चुना गया।
प्रदेश अध्यक्ष जितेंद्र कुशवाहा और महासचिव अतीन तिवारी सहित प्रदेश की सभी जिला इकाइयों की सहमति से चेतन गोहर को यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई। उनकी नियुक्ति पर बॉडीबिल्डिंग जगत से जुड़े पदाधिकारियों एवं खिलाड़ियों में उत्साह है।
नई जिम्मेदारी मिलने पर जिला अध्यक्ष रितेश गोयल, आनंद शुक्ला, धीरज बरोले, अमर यादव सहित अन्य पदाधिकारियों और खिलाड़ियों ने चेतन गोहर को बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। उन्होंने उम्मीद जताई कि गोहर अपने अनुभव और विधिक विशेषज्ञता के माध्यम से प्रदेश में शरीर सौष्ठव खेल के विकास और संघ की गतिविधियों को बेहतर बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।
