खंडवा पुलिस का “ऑपरेशन खोज” जारी, 5 साल पुराने मामले के स्थायी वारंटी को दबोचा

खंडवा पुलिस का “ऑपरेशन खोज” जारी, 5 साल पुराने मामले के स्थायी वारंटी को दबोचा

खंडवा पुलिस का “ऑपरेशन खोज” जारी, 5 साल पुराने मामले के स्थायी वारंटी को दबोचा

खंडवा। फरार एवं स्थायी वारंटियों की धरपकड़ के लिए खंडवा पुलिस द्वारा चलाया जा रहा विशेष अभियान “ऑपरेशन खोज” लगातार जारी है। अभियान के तहत पंधाना थाना क्षेत्र के पांच वर्ष पुराने मारपीट के मामले में फरार चल रहे स्थायी वारंटी को पुलिस ने गिरफ्तार कर वारंट तामील कराया है।

पुलिस के अनुसार, स्थायी वारंटी उतेश पिता तुकाराम बारेला, निवासी ग्राम खापरी लंबे समय से पुलिस की गिरफ्त से बच रहा था। बताया गया कि आरोपी ने अपना पता बदल लिया था और पहचान छुपाकर रह रहा था। पुलिस टीम ने लगातार प्रयास करते हुए उसकी तलाश कर उसे गिरफ्तार कर लिया।

गिरफ्तारी के बाद आरोपी के विरुद्ध जारी स्थायी वारंट तामील किया गया। पुलिस द्वारा फरार एवं स्थायी वारंटियों की तलाश के लिए अभियान आगे भी जारी रखने की बात कही गई है।

इस कार्रवाई में चौकी प्रभारी बोरगांव उप निरीक्षक अविनाश भोपले, सहायक उप निरीक्षक चंद्रकांत महाजन, सहायक उप निरीक्षक सपन वाजपेयी एवं आरक्षक संतोष मगरे की महत्वपूर्ण भूमिका रही।