खंडवा। जिले में मिलाद-उन-नबी के अवसर पर जिला मुख्यालय सहित विभिन्न कस्बों में निकाले गए जुलूस शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न हुए। सुरक्षा और कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस प्रशासन द्वारा सभी प्रमुख स्थानों पर पर्याप्त पुलिस बल तैनात किया गया था।

जुलूस के दौरान अधिकारियों और पुलिसकर्मियों ने अपने-अपने ड्यूटी स्थलों पर पूरी सजगता एवं सतर्कता के साथ जिम्मेदारी निभाई। संवेदनशील क्षेत्रों, प्रमुख मार्गों और जुलूस के रास्तों पर पुलिस बल की विशेष निगरानी रही।
पुलिस की मुस्तैदी और बेहतर व्यवस्थाओं के चलते जिले में कहीं भी अप्रिय स्थिति उत्पन्न नहीं हुई। सभी स्थानों पर मिलाद-उन-नबी के जुलूस शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुए।

पुलिस प्रशासन ने कानून व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग करने के लिए आमजन का आभार व्यक्त किया। अधिकारियों ने कहा कि त्योहारों के दौरान शांति, सौहार्द और आपसी भाईचारा बनाए रखना सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है।

