नदी किनारे और फसलों के बीच मिले अवैध शराब के अड्डे, 800 किलो महुआ लहान बरामद

नदी किनारे और फसलों के बीच मिले अवैध शराब के अड्डे, 800 किलो महुआ लहान बरामद

नदी किनारे और फसलों के बीच मिले अवैध शराब के अड्डे, 800 किलो महुआ लहान बरामद

खंडवा। जिले में अवैध हाथभट्टी शराब के निर्माण, संग्रहण और बिक्री के खिलाफ आबकारी विभाग ने बुधवार को बड़ी कार्रवाई की। मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर टीम ने ग्राम खिड़गांव, पिपलोदखास और कोठाघाट में दबिश देकर अवैध शराब बनाने के ठिकानों का खुलासा किया।

कार्रवाई के दौरान टीम को नदी किनारे और फसलों के बीच अवैध रूप से शराब तैयार करने के अड्डे मिले। मौके से बड़ी मात्रा में महुआ लहान और हाथभट्टी शराब बरामद की गई। विभागीय कार्रवाई में करीब 800 किलो महुआ लहान जब्त किया गया।

अभियान के दौरान आबकारी टीम ने अवैध शराब के निर्माण में इस्तेमाल सामग्री और उपकरणों को भी जब्त किया। मामले में एक महिला समेत दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। बरामद सामग्री को नियमानुसार नष्ट करने की कार्रवाई की गई।

आबकारी विभाग ने बताया कि जिले में अवैध शराब के निर्माण और बिक्री के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा। विभाग की टीम द्वारा संवेदनशील क्षेत्रों में मुखबिर तंत्र के माध्यम से निगरानी रखी जा रही है और सूचना मिलने पर तत्काल कार्रवाई की जाएगी।